फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Katra's Anuj Pratap to play in Bengal's 'A' Division League.

Shahjahanpur News: बंगाल की ए डिविजन लीग में खेलेंगे कटरा के अनुज प्रताप

Sat, 26 Sep 2026 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Katra's Anuj Pratap to play in Bengal's 'A' Division League.
अनुज को ट्रॉफी देते अभय सिंह। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। कटरा के युवा क्रिकेटर अनुज प्रताप सिंह का चयन बंगाल की ए डिविजन क्रिकेट लीग के लिए हुआ है। वह लीग में टाउन क्लब की ओर से बल्लेबाज के तौर पर खेलते नजर आएंगे। लीग का आयोजन नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। चयन की खबर से अनुज के परिवार और क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष है।
विज्ञापन


अनुज ने क्रिकेट का सफर गुर्जर क्रिकेट अकादमी से शुरू किया। अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 40 शतक लगाने का दावा किया गया है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए बंगाल की ए डिविजन लीग में खेलने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

अनुज के चयन को उनके क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। बंगाल की ए डिविजन लीग में खेलने वाले क्रिकेटरों को आगे बढ़ने के लिए अच्छा मंच मिलता है। अकादमी के कोच अभय सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस लीग में खेल चुके हैं। ऐसे में अनुज के लिए यह प्रतियोगिता अपनी बल्लेबाजी को बड़े स्तर पर साबित करने का मौका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed