फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kasrak railway gate closed, will have to travel 3 kilometers extra

Shahjahanpur News: कसरक रेलवे फाटक बंद, तीन किलोमीटर अतिरिक्त तय करना होगा सफर

Thu, 27 Feb 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kasrak railway gate closed, will have to travel 3 kilometers extra
मीरानपुर कटरा में रेलवे फाटक को बंद करने के लिए लगाए गए पत्थर और उस पर लगा पोस्टर। संवाद
मीरानपुर कटरा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर खुदागंज मार्ग पर स्थित कसरक रेलवे फाटक को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरे मार्ग से यातायात गुजरने पर लोगों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त फेर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मैनपुरी-बिल्लौर से पीलीभीत तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी पर कसरक रेलवे फाटक के गेट संख्या-342 पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। कसरक रेलवे फाटक के गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक वर्ष से करा रहा है। ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान रेलवे फाटक गेट पर अप्रिय घटना से बचाने के लिए यातायात को बंद कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम छह बजे से रेलवे क्राॅसिंग गेट के फाटक पर बड़े पत्थर रखकर पोस्टर लगा दिया। इसके चलते मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग के यातायात को उखरी रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 341 से निकाला जा रहा है। इससे तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक शुक्ला ने बताया कि दो महीने के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यातायात को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन गांवों का आवागमन हो रहा प्रभावित
-कसरक रेलवे फाटक के गेट के बंद होने से 19 गांवों प्रभावित हो रहे हैं। मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम कसरक, शाहपुर, खितौआ, भोजपुर, लिधौआ, अकबरपुर, अकबरी, फुलवा, पच्चड, कमालपुर उर्फ बख्तावरगंज, अलियापुर, सैदपुर, भुड़िया, जल्लापुर, कटईय्या, गाजीपुर, हसनापुर, कपूरापुर, भौना के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed