फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kartik Mela: Dhai Ghat will be bustling from Friday to November 8

कार्तिक मेला : शुक्रवार से आठ नवंबर तक गुलजार रहेगा ढाई घाट

Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kartik Mela: Dhai Ghat will be bustling from Friday to November 8
मिर्जापुर में ढाई घाट पर निरीक्षण करते जिला पंचायत के अ​धिकारी। स्रोत : जागरूक पाठक
मिर्जापुर । ढाई घाट का गंगा तट 31 अक्तूबर (शुक्रवार) से अगले माह आठ नवंबर तक कार्तिक मेले से गुलजार रहेगा। मेला स्थल के चयन के लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के कई अधिकारी ढाई घाट पहुंचे। उन्होंने मेले के लिए भूमि का चयन करने के साथ वहां श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के लिए स्थान भी तय किए।
विज्ञापन

मेला स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए कई संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इसके अलावा पर्व स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, रैन बसेरे आदि की सुविधाएं जिला पंचायत की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले में मुख्य स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को ढाई घाट पहुंचे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि मेला क्षेत्र में सफाई, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और सभी कार्य उसी के अनुरूप कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति अजय प्रताप यादव ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम अभिषेक प्रताप, ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, थाना प्रभारी सोनी शुक्ला, ओमपाल कुशवाहा, रवीश पाल, आलोक यादव आदि मौजूद रहे।
इधर, ढाई घाट पर शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के पुलिस-प्रशासन अफसरों की बैठक भी हुई। बताया गया कि मेले का शुभारंभ दो नवंबर को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed