फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karthik fair will start from tomorrow at Dhai Ghat

कल से शुरू होगा ढाई घाट पर कार्तिक मेला

Thu, 03 Nov 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Karthik fair will start from tomorrow at Dhai Ghat
ढाईघाट मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम व अन्य।
फोटो--51,52
विज्ञापन

कल से शुरू होगा ढाई
घाट पर कार्तिक मेला
- एसडीएम ने जिला पंचायत की तैयारियों का लिया जायजा
- कल्पवास कर रहे संत मौनी बाबा की झोंपड़ी हटाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ढाईघाट गंगातट पर कार्तिक मेला चार नवंबर से लगने जा रहा है। बुधवार को एसडीएम दुर्गेश यादव ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने मेला परिसर में अधिकारियों के कैंप स्थल पर स्थायी रूप से कल्पवास कर रहे संत मौनी बाबा की झोंपड़ी को भी हटवा दिया है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महावीर सिंह यादव ने बताया कि इस बार मेले की सुविधाओं पर 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें मेला परिसर में सड़कों, अधिकारियों और जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक के कैंप कार्यालयों, पुलिस कैंप, फायर सर्विस आदि का निर्माण हो चुका है। विद्युत लाइन बनाई जा रही है। मेले में जिला पंचायत के इंजीनियर/ मेलाधिकारी संजय सिन्हा, जेई सुरेश यादव, बृजेश चौधरी, प्रमोद कुमार, मेला सहायक अनिल द्विवेदी और शंकर सरन गुप्ता मेले में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि ढाईघाट गंगातट पर लग रहे मेले में मच्छरों का प्रकोप है। यहां फॉगिंग करवाने के लिए सीएमओ से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में सात से लगेगी कृषि विकास प्रदर्शनी
कार्तिक मेले में इस वर्ष विकास विभाग द्वारा कृषि विकास प्रदर्शनी भी सात से नौ नवंबर तक लगेगी। प्रदर्शनी में सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खेती-किसानी, पशुपालन, गन्ना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलदल में वाहनों के फंसने का अंदेशा
मेला स्थल पर दलदली जमीन में ट्रैक्टर से सड़कों के निर्माण के नाम पर मिट्टी एकत्र करने से वाहनों के धंसने का अंदेशा है। सड़कों पर वाहन फंसे तो लंबा जाम लगना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed