फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karni Sena raised the demand to declare cow as the mother of the nation.

Shahjahanpur News: करणी सेना ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग

Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena raised the demand to declare cow as the mother of the nation.
करणी सेना के सम्मेलन में बाेलते अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू। संवाद - फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
शाहजहांपुर। करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि मुस्लिम गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जब से जन्म लिया। तब से गाय को माता कहा जाता है, इसलिए गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला अंटा स्थित अटल ऑडिटोरियम में करणी सेना के सम्मेलन में आए अध्यक्ष सूरजपाल ने सोना कम खरीदने की अपील को दोहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि करणी सेना ने अयोध्या से विवादित ढांचे को ढहाया। योगी सरकार ने वहां भव्य मंदिर बनाया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर का नाम भी बदलना चाहिए। उन्होंने विधायक अरविंद सिंह से गुजारिश की कि जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव भी सरकार तक पहुंचा दें।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से मांग है कि हमारे लोगों को सम्मान भी दिया जाए। करणी सेना को विधानसभा चुनाव में 25 टिकट दिए जाएं। देश की माटी से प्रेम करने वाले संगठन में सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं, बल्कि ब्राह्मण और वैश्य समेत कई बिरादरी के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बंटोगे तो कटोंगे, यदि एकजुट नहीं रहे तो हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने संगठन की मजबूती और शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर, वीर प्रताप सिंह, विवेक तोमर, कौशल सिंह, सुधा शर्मा दीपक सिंह, रामू सिंह, हलधर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जोड़--करणी सेना के कार्यक्रम में खाना बनाने रहे चार लोगों को लगा करंट

फोटो 16



अंटा रोड स्थित अटल सभागार में रविवार को करणी सेना के कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते चार कर्मचारियों को करंट लग गया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास जनपदों से भी पदाधिकारी आए थे। उनके खाने का इंतजाम किया गया था। सभागार परिसर में टेंट लगाने के दौरान पाइप किसी तार से छू गया। करंट फैलते ही मौके पर मौजूद खाना बनाने के कार्य में लगे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई निवासी जितेंद्र और रामशंकर व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कारी मकुआपुर निवासी अनिल और सुभाष को करंट लग गया। इससे अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम में शामिल लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और लोगों को अस्पताल भिजवाया है।

करणी सेना के सम्मेलन में बाेलते अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू। संवाद

करणी सेना के सम्मेलन में बाेलते अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू। संवाद- फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed