फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karni Sena protests for the recovery of a missing teenager.

Shahjahanpur News: लापता किशोर की बरामदगी के लिए करणी सेना का प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena protests for the recovery of a missing teenager.
मिर्ज़ापुर। ढाई घाट गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के दौरान लापता हुए 17 वर्षीय किशोर के मामले में करणी सेना ने थाने में प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

13 अगस्त को ग्राम भौती निवासी रामपाल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आक्रोश कांवड़ यात्रा के लिए गंगा तट पर जल भरने गया था। इसके बाद से वह लापता है। एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह राठौर के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार गौतम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान शक्ति के जिला अध्यक्ष जगवीर सिंह, संजय सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक परमार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। टीम खोजबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed