फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas gathered on Farrukhabad and Shahjahanpur highway...heavy vehicles stopped

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर हाईवे पर उमड़े कांवड़िये...भारी वाहनों को रोका

Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas gathered on Farrukhabad and Shahjahanpur highway...heavy vehicles stopped
जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद
जलालाबाद। फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर हाईवे पर गंगाजल की कांवड़ लेकर गोला जाने वाले और वहां से दर्शन-पूजन कर लौटने वाले कांवड़ियों का शनिवार को भी तांता लगा रहा। बारिश में भीगते और सुहाने मौसम के बीच भोलेनाथ की जय जयकार करते हुए कांवड़ियों के जत्थे सुबह से शाम तक निकलते रहे। उनके जलपान के लिए कई जगहों पर भंडारे भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सावन में अब कुछ ही दिन शेष बचने के कारण गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। इस वजह से रूट डायवर्जन की व्यवस्था शुक्रवार रात से लागू कर दी गई जो शनिवार को भी दिन भर प्रभावी रही।
विज्ञापन

सरकारी और स्कूली बसों को छोड़कर शाहजहांपुर हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। रूट डायवर्जन को लेकर याकूबपुर तिराहे पर दो जगह और बारह पत्थर चौराहे पर बैरियर लगाए गए। वहां मौजूद पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कांवड़ियों को बांटे फल, मिठाइयां और पानी की बोतलें
कलान। मोहल्ला ब्रह्मदेव नगर में शनिवार को नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक गौरव शर्मा ने अपने आवास के सामने पटना देवकली एवं गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिरों के लिए जाने वाले कांवड़ियों को फल, मिठाइयां और पानी की बोतलें बांटीं। इस काम में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। संवाद
000
मीरानपुर कटरा में सुबह से लागू हुआ रूट डायवर्जन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे से लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहनों का रूट परिवर्तन कर दिया। ऐसे सभी वाहनों को हाईवे पर एक ढाबा के पास बैरियर लगाकर जलालाबाद मार्ग पर मोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया रूट डायवर्जन सोमवार को रात आठ बजे तक लागू रहेगा। संवाद
--
शिव भोले की बरात में शिवभक्त उमड़े


शाहजहांपुर। शिव भोले की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में अघोरी और श्मशान ग्रुप का नृत्य देखने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह शिव बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।




शनिवार शाम शिव भोले की बरात हिंदू सत्संग भवन पर देवस्वरूपों के पूजन और आरती के साथ शुरू हुई। इसके बाद विभिन्न स्थानों से होते हुए बरात बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची। समापन से पूर्व बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ। बरात में भगवान शिव रूप के साथ ही श्री राधा-कृष्ण, नंदी पर सवार शंकरजी, गणेशजी, विशाल रूप में हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शिव बारात में आयोजक आशीष गुप्ता के साथ कपिल, मनीष गुप्ता, अंकुर, देवेश ठाकुर, राविल साथ रहे। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

जलालाबाद से गुजरते कांवड़ लेकर गोला जाते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed