फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya injured in collision with pickup truck dies.

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर लगने से घायल कांवड़िये की मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya injured in collision with pickup truck dies.
खुटार के विवेक बंसल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। पिकअप वाहन की टक्कर लगने से घायल धनसिंहपुर गांव निवासी कांवड़िये राजेश कुमार (40) की शुक्रवार रात लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेश की मौत से पत्नी किशोरी देवी और पुत्रियों मोहिनी व काव्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




धनसिंहपुर गांव से करीब 60 श्रद्धालु 18 अगस्त को कांवड़ लेने फर्रुखाबाद जा रहे थे। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार क्षेत्र के अठकोना गांव के पास पीछे से आई पिकअप से कांवड़ियों की ट्रॉली में टक्कर लग गई थी। हादसे में राजेश समेत पांच कांवड़िये घायल हुए थे।
विज्ञापन




हादसे के बाद कांवड़ियों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था और हाईवे पर जाम लगा दिया था। राजेश का लखनऊ में इलाज चल रहा था। उनकी मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से वार्ता कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



उपचार के दौरान कांवड़िये की मौत हो गई है। मुकदमा पहले से दर्ज है। धाराओं की बढ़ोतरी कर कार्रवाई की जाएगी।



-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
-----------------------
घायल युवक की मौत
खुटार। सड़क हादसे में घायल नगर के मोहल्ला सरोजनीनगर निवासी विनोद बंसल के पुत्र विवेक बंसल (19) की बरेली के निजी अस्पताल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विनोद बंसल ने बताया कि 15 अगस्त की शाम विवेक अपने दोस्त कुलदीप के साथ बाइक से खुटार के बंडा रोड पर ओवरब्रिज से कहीं जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। परिजन विवेक और कुलदीप को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई, जबकि कुलदीप का इलाज चल रहा है। विवेक के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। संवाद
----------
बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
सिंधौली। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती गांव बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी रामपाल (56) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, सोमवार की शाम रामपाल पैदल बाजार से सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। तिराहे पर गोरा रायपुर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उनके बेटे अरुणेश ने उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

----------
हादसे में ग्रामीण की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज



बंडा। गांव खखरा बुजुर्ग निवासी सतीशचंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की शाम उनके भाई छैलबिहारी (41) खखरा बुजुर्ग से ढका घनश्याम मार्ग पर पैदल टहलने निकले थे। इस बीच पीछे से आए ई-रिक्शा चालक सुरेशचंद्र उर्फ सटल्ले निवासी चिकठिया ने भाई को टक्कर मार दी। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें निजी मेडिकल कॉलेज ले गए। 19 अगस्त की शाम उनकी मौत हो गई। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed