{"_id":"695962d513ad8050f5046dc4","slug":"kant-police-have-apprehended-the-murder-suspect-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-162089-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा
विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जाबिर। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर/कांट। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जाबिर अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हत्या की घटना पांच साल पहले एक युवती को भगा ले जाने का बदला लेने के लिए की गई थी।
कांट इंस्पेक्टर राकेश मौर्य ने बताया कि 21 अक्तूबर को मृतका की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने रिजवान समेत चार लोगों को नामजद कराया था। आरोप था कि उनके बेटे को रिजवान, जाबिर, कदीर अली व समीर ने लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया।
विवेचना में सामने आया कि युवक करीब पांच साल पूर्व आरोपी जाबिर की बेटी को ले गया था। इस संबंध में वर्ष 2019 में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। जाबिर ने बेइज्जती के चलते युवक से बदला लिया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे नहर कोठी पुलिया के पास से आरोपी जाबिर अली उर्फ जाबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।