फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kant CHC in-charge removed for negligence in treatment

Shahjahanpur News: इलाज में लापरवाही पर कांट सीएचसी प्रभारी को हटाया

Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kant CHC in-charge removed for negligence in treatment
शाहजहांपुर। कांट सीएचसी में गर्भवती महिला के उपचार में लापरवाही के बाद बच्चे की मौत और निरीक्षण के दौरान एसीएमओ से अभद्रता करने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. जफर सैफी पर कार्रवाई की गई है। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हटाकर सिंधौली का चार्ज दिया है। जबकि, डॉ. गौरव को सिंधौली से कांट भेजा है।
विज्ञापन

25 फरवरी को कांट के लाड़पुर सराय निवासी ओमप्रकाश ने अपनी गर्भवती पत्नी नीतू को सीएचसी कांट में भर्ती कराया था। ओमप्रकाश ने बताया था कि नर्स के न मिलने पर एक घंटे बाद आई दाई ने प्रसूता को एक घंटे में दो टेबलेट खिला दीं। रातभर उपचार नहीं हुआ। सुबह स्टाफ नर्स आई तो उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां ऑपरेशन के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ था। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला सीएमओ तक पहुंचने के बाद भी चिकित्सा प्रभारी डॉ. जफर सैफी ने सही जवाब नहीं दिया। एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वर्णकार के निरीक्षण के दौरान डॉ. जफर ने उनके साथ अभद्रता की। पूरे मामले की लिखित शिकायत डॉ. स्वर्णकार ने सीएमओ से की थी। सीएमओ ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. जफर सैफी को हटा दिया। उन्हें सिंधौली का चार्ज दिया गया। उनकी जगह पर सिंधौली से डॉ.गौरव को भेजा गया।
विज्ञापन

---------------
-गर्भवती के उपचार में लापरवाही में सही जवाब नहीं देने व एसीएमओ के साथ अभद्रता की लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए डॉ. जफर सैफी को हटाया गया है। डॉ. गौरव को कांट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed