फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanha's Chhath was celebrated with devotion, Prasad was tasted in the storehouse

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई गई कान्हा की छठी, भंडारे में चखा प्रसाद

Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanha's Chhath was celebrated with devotion, Prasad was tasted in the storehouse
पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में रासलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। भगवान कृष्ण की छठी श्रद्धा से मनाई गई। जगह-जगह भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भगवा सुंदरकांड परिवार के सदस्यों ने मालखाना मोड़ पर कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा। सर्वप्रथम कान्हा जी और बालाजी महाराज का भोग लगाया गया। आशीष मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, दीपू, स्वतंत्र शुक्ला, सौरभ गुप्ता, अभय , मनीष, रजनीश, आर्यन आदि मौजूद रहे।
कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर में भजन-कीर्तन के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। श्रीराधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्य देवेन्द्र खुराना, अंकित सचदेव, पार्थ सचदेव, नवीन सचदेव, मनमोहन अरोरा आदि ने भजन कीर्तन किया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। भंडारे का आयोजन भी किया गया। प्रधान सुशील नारंग, कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव व मीडिया प्रभारी दीप कुमार गुप्ता, प्रेम नारंग, आशीष मेहरोत्रा, विनोद सचदेव, सुरेंद्र सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुवायां। गांव रतनपुर कुंडा गांव में छठी कार्यक्रम श्रद्धा से मनाया गया। इस दौरान रासलीला का मंचन भी किया गया।

कार्यक्रम में श्रीराधा-कृष्ण, श्रीशिव-पार्वती, श्रीराम दरबार आदि देव स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई और दही का छिड़काव किया गया। इसके बाद कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह, पवन गौड़, विशाल त्रिवेदी, वीरेंद्र सिंह काले, विवेक श्रीवास्तव, शिवा शुक्ला, सौरभ त्रिवेदी, अंकित पांडे, रवि पांडे, अर्पित गुप्ता , रमेश कुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा आदि को आयोजक उमेश शर्मा ने अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद

पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में रासलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में रासलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में रासलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

पुवायां के गांव रतनपुर कुंडा में रासलीला प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed