{"_id":"5efb7b0c8ebc3e43001f5cdd","slug":"kandar-yatra-is-out-police-station-in-charge-alerts-shahjahanpur-news-bly4111201189","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कांवड़ यात्रा न निकले, थाना प्रभारी रहे अलर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कांवड़ यात्रा न निकले, थाना प्रभारी रहे अलर्ट’
विज्ञापन
पुवायां/बंडा। सावन माह में कांवड़ यात्रा पर शासन की ओर से रोक लगाने के बाद एसडीएम और सीओ ने मंगलवार को पुवायां और बंडा थाने में व्यापारियों, प्रधानों और मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें शासन के निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में सीओ ने थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रा उनके इलाके में नहीं निकलनी चाहिए।
एसडीएम दशरथ कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है, सभी इसका पालन करें। कांवड़ यात्रा पर रोक सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ही लगाई है। सीओ नवनीत कुमार नायक ने कहा कि सामाजिक दूरी से ही कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। भीड़ होने पर कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसीलिए भीड़ से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शासन ने कांवड़ यात्रा पर रोक निर्णय लिया है।
सीओ ने पुलिस को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित थानों के प्रभारी अलर्ट रहकर कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देंगे। बैठक को व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, महामंत्री पवन मिश्रा, मंगल मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान कपिल गुप्ता, शशि अग्निहोत्री, सर्वेश शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।