फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash Yatra taken out before the beginning of the story

Shahjahanpur News: कथा शुरू होने से पहले निकाली कलश यात्रा

Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out before the beginning of the story
तिलहर के ग्राम दूल्हा ढकिया में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
तिलहर। गांव दूल्हा ढकिया में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा निकालकर किया गया। कथा व्यास गंगेश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में गांव के लोग देवाहुति गंगा के नाम से प्रसिद्ध गर्रा नदी तट पर पहुंचे। वहां से कलशों में पवित्र जल भरकर गांव लौटे। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पीत वस्त्र पहनकर और कलश सिर पर रखकर भगवान के जयकारे लगाते हुए गांव के विभिन्न रास्तों पर भ्रमण किया। बाद में कथा व्यास ने राजा परीक्षित को मिले शाप की कथा सुनाते हुए कहा कि किसी भी संत-महात्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। बताया कि 10 फरवरी को कथा का विश्राम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed