फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash procession started before Shiva Mahapuran Katha

Shahjahanpur News: शिव महापुराण कथा से पहले निकली कलश शोभायात्रा

Sun, 20 Aug 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kalash procession started before Shiva Mahapuran Katha
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पहले शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलीं। शोभायात्रा में शामिल वाराणसी के डमरू और शिवलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा का बाबा विश्वनाथ मंदिर पर महापौर अर्चना वर्मा ने पूजन कर शुभारंभ किया। विभिन्न मार्गों से होकर खिरनीबाग जीआईसी खेल मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वाराणसी से आए डमरू और शिवलिंग रहे। मुख्य आयोजक हरिशरण वाजपेयी ने बताया कि शिव महापुराण कथा का आयोजन 28 अगस्त तक होगा। श्री धाम वृंदावन के संत गौरदास महाराज कथा के प्रसंग सुनाएंगे। 28 अगस्त को सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक होगा। 29 को भंडारा कराया जाएगा। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दीपक शर्मा, संयोजक नीरज वाजपेयी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed