{"_id":"d93b2aa2d743dd1d3309366f7a5e233f","slug":"kakori-kand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दीपों से, तो कहीं गीतों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दीपों से, तो कहीं गीतों से दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क में दीपांजलि और नगर पालिका परिसर में काकोरी के शहीदों तुम्हें प्रणाम नामक कार्यक्रम हुआ।
रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से खिरनीबाग बिस्मिल उद्यान में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा के समक्ष गणमान्यों ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया। साथ ही पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों और शिक्षकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में संस्थाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, महासचिव डॉ. इंदु अजनबी, महेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, सरोज गुप्ता, बृजेश पांडेय, करुणेश अवस्थी, कमल किशोर चतुर्वेदी, गीता पांडेय समेत बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और अन्य गणमान्य शामिल हुए।
जय भारत संस्था की ओर से नगर पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में गुरु नानक पाठशाला, लीड कांवेंट, आकांक्षा हाई स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के माध्यम अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में चेयरमैन तनवीर खां, राजीव कृष्ण अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, तराना जमाल, शिवा वैश्य, संगीता गुप्ता, मुदिता जौहरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।