फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kairana Jwahrbag scandal and responsible for the SP

कैराना और जवाहरबाग कांड के लिए सपा जिम्मेदार

Tue, 21 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kairana Jwahrbag scandal and responsible for the SP
कैराना और जवाहरबाग कांड के लिए सपा जिम्मेदार
भाजपा के मिशन 265 प्लस को सफल बनाने के लिए बंडा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि सपा की नीति का परिणाम है कि कैराना और जवाहर बाग जैसे कांड को जनता ने झेला है। 
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की जनता अपहरण, लूट, हत्या, डकैती और गुंडा टैक्स से आजिज होकर प्रदेश छोड़ने को मजबूर है। इसका ताजा उदाहरण है कैराना की जनता है। लोग अपना कारोबार छोड़कर घर, जमीन बेचकर वहां से पलायन करने को मजबूर है। इन हालातों से निपटने के लिए अब प्रदेश की जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत में लाएगी और प्रदेश से गुंडाराज समाप्त होगा। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर अपने तमाम साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए राजकुमार रावत को जिलाध्यक्ष ने फूलमाला पहनाकर और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर स्वागत किया। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष कलक्टर दीक्षित, सर्वजीत वर्मा, देवेंद्र सिंह, भूषणवीर सिंह, क्षमा वर्मा, संतोष कुमारी ने भी विचार रखे।  इस मौके पर शिवकुमार वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, अमित दीक्षित, रामकुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, विपिन कनौजिया, रजनीश शर्मा, रामकुमार, रामकृष्ण, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed