फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Kachre ka Sultan' took a dig at unemployment and the growing insensitivity in society.

Shahjahanpur News: बेरोजगारी, समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर कटाक्ष कर गया ‘कचरे का सुल्तान’

Wed, 05 Aug 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
'Kachre ka Sultan' took a dig at unemployment and the growing insensitivity in society.
शाहजहांपुर में गांधी भवन में नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। यूथ थिएटर की ओर से बुधवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में सामाजिक सरोकारों से जुड़े नाटक ‘कचरे के सुल्तान’ का मंचन किया गया। नाटक में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, पर्यावरण प्रदूषण और समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर कटाक्ष किया गया।
विज्ञापन


नाटक की कहानी तीन पात्रों नरेश, कबीर और रूहान के इर्द-गिर्द घूमती है। नाटक के जरिये समाज की उस सोच को सामने लाया गया है, जिसमें उपेक्षित और कमजोर लोगों को उनकी परिस्थितियों के आधार पर आंका जाता है। दर्शाया कि जिन लोगों को समाज बेकार समझता है, उनके भीतर भी प्रेम, आत्मसम्मान, संवेदना और जीने का साहस मौजूद होता है।
विज्ञापन

नाटक का लेखन और निर्देशन शादान खान ने किया। सुमित कुमार, आशीष वर्मा, जितिन मिश्रा, निखिल मिश्रा, श्रेया वर्मा और प्रिया वर्मा ने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मंच संचालन सुहेल मोहम्मद ने किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सिराज मंसूरी, रोहित अरोड़ा और पुनीत शर्मा ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed