फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jyoti Kalash Rath Yatra tours the town; Deep Yajna held at Jamuhi.

Shahjahanpur News: ज्योति कलश रथयात्रा का नगर में भ्रमण, जमुही में दीपयज्ञ

Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Rath Yatra tours the town; Deep Yajna held at Jamuhi.
शाहजहांपुर। ज्ञान संदेश लेकर निकली ज्योति कलश रथयात्रा शुक्रवार को नगर क्षेत्र का भ्रमण करती हुई ग्राम जमुही पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा लोधीपुर, तारीन बहादुरगंज, मंडी मोड़ सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरी, जहां अनेक परिजनों ने अभिनंदन किया। सायंकाल रथयात्रा ग्राम जमुही पहुंची, जहां भूपेंद्र सिंह के परिवार और ग्रामीणों ने अखंड ज्योति का स्वागत किया। यात्रा में श्रद्धालुओं को सद्साहित्य वितरित किया गया।
विज्ञापन

रथ सारथी राकेश ने इसे व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण का जनजागरण अभियान बताया। सायंकाल भूपेंद्र सिंह के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि समाज को नैतिक और आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता है। गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि रथयात्रा शनिवार को कृभको नगर कॉलोनी पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
भंडारे के साथ रामकथा का विश्राम



खुटार। गांव सिल्हुआ में संत विनोबा इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ और रामकथा को शुक्रवार को कन्या भोज और भंडारे के साथ विश्राम दिया गया। भंडारे में सिल्हुआ, रुजहा, पिपरिया आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में गांव के तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed