फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Junior doctors warned of strike after meeting the principal

प्राचार्य से मुलाकात कर जूनियर डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Junior doctors warned of strike after meeting the principal
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर करन गुप्ता और भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। डॉक्टर पर केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार से मुलाकात की। साथ ही हड़ताल और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे इंदिरानगर कॉलोनी निवासी अंशुल अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप था कि डॉ. करन गुप्ता मरीज का इलाज नहीं कर रहे थे। मरीज की पैरवी में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेयी पहुंच गए थे। यहां पर राजकमल और डॉ. करन के बीच विवाद हुआ था। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। सोमवार शाम भाजपा नेता के समर्थन में तमाम युवाओं ने कोतवाली में हंगामा कर विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ इलाज के लिए रुपये मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार से मुलाकात की। उनसे पूरे मामले में आपत्ति दर्ज कराई। डॉक्टरों का कहना था कि यदि कोई स्टाफ काम नहीं कर रहा था तो उसकी शिकायत प्राचार्य या सीएमएस से करनी चाहिए थी। डॉक्टरों ने भी हड़ताल और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर से विवाद के मामले की जांच शुरू
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भाजपा नेता से हुए विवाद के मामले में अस्पताल प्रशासन ने भी अपने स्तर से प्रशासनिक जांच को शुरू करा दिया। जांच टीम में प्राचार्य, सीएमएस और मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों को शामिल किया है। टीम पूरे मामले की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देगी। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के विवाद डॉक्टरों के साथ नहीं होना चाहिए। इस तरह के मामले को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed