{"_id":"680d386ae587d4403806d55e","slug":"jokingly-posted-about-committing-suicide-police-rushed-to-kant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-142546-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मजाक में आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, दौड़ी कांट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मजाक में आत्महत्या करने की डाली पोस्ट, दौड़ी कांट पुलिस
Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नशे की हालत में दोस्तों से मजाक करने के लिए एक युवक ने कोई सामान्य बीमारी की गोली खाकर आत्महत्या करने की सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। मीडिया सेल से जानकारी मिलते ही कांट पुलिस मौके पर दौड़ी। युवक ने पुलिस से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने के लिए कहा।
26 अप्रैल को आत्महत्या के संबंध में पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीडिया सेल को प्राप्त हुई। तत्काल कार्रवाई करते हुए कांट थाने की पुलिस को गोली खाकर आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट, मोबाइल नंबर व पोस्ट करने वाले की लोकेशन उपलब्ध कराई गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्ट करने वाला व्यक्ति घर पर ही मौजूद मिला। जब पुलिस ने पोस्ट के संबंध में उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि नशे में दोस्तों से मजाक करने के उद्देश्य से पोस्ट डाल दी थी। गलत लगने पर पोस्ट को हटा दिया गया है। उसे अपनी निजी जिंदगी से कोई परेशानी नहीं है। भविष्य में इस प्रकार का कोई कृत्य नहीं करेगा। पुलिस ने उसे चेतावनी दी है।