{"_id":"e68cde04b14cb42982ea5cd3cd0002d0","slug":"jitin-snapped-problems-movement-around-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन बोले, समस्याओं से निजात को आंदोलन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन बोले, समस्याओं से निजात को आंदोलन करें
शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसली नुकसान के सर्वे से जुड़ी धांधलियों को मुद्दा बनाकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रोजा में जन समस्याओं को लेकर सोमवार को फिर दोनोें सरकारों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकारें सिर्फ आंदोलन की भाषा समझती हैं।
रोजा में बल्लिया मोड़ के पास युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याएं पूछीं। इस पर रोजा कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रोजा जंक्शन पर ठहराव होने के बावजूद स्टेशन पर रिजर्वेेशन कराने की सुविधा नहीं दी जा रही। युकां की जिला समन्वय समिति के पूर्व महासचिव रवि कैथवार ने बताया कि नाला की जगह को लेकर रेलवे और प्रशासन में विवाद की स्थिति के कारण जल निकासी की समस्या बरकरार है।
इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठ के सहारे और सपा सरकार जातिवाद की आड़ लेकर देश-प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जनहित की मांगों पर जनता को विश्वास में आंदोलन करें। रोजा में रिजर्वेशन काउंटर के लिए उन्होंने रेल मंत्रालय से पत्राचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस केजिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को पार्टी ठोस रणनीति बना रही है और उसे कार्य रूप देने में युवा कांग्रेस की भागीदारी तय की गई है। कांग्रेस केजिला महासचिव अनूप वर्मा के संचालन में हुई बैठक में विश्वदीप अवस्थी, प्रवीण वर्मा, शेखर त्रिपाठी, हरिदत्त शर्मा, अनिल तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, फरीद हामिद, कमलेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।