फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jitin Prasada expressed gratitude over the renaming of Jalalabad to Parashurampuri.

Shahjahanpur News: जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी होने पर जितिन प्रसाद ने जताया आभार

Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jitin Prasada expressed gratitude over the renaming of Jalalabad to Parashurampuri.
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के निर्णय का केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने जलालाबाद के निवासियों को भी बधाई दी। परशुरामपुरी नाम भगवान परशुराम के तप, त्याग, न्याय और धर्म के आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि जलालाबाद का नाम बदलने के लिए जितिन प्रसाद लगातार प्रयासरत थे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के बाद केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त करने के लिए अमित शाह से मुलाकात की थी। केंद्र से अनुमोदन मिलने के बाद, जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed