फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jila pancayt

जिला पंचायत : सपा को झटका, भाजपा की ममता के सिर सजा विजेता का ताज

Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
jila pancayt
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में सपा को बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सिर्फ पांच दिन पहले घोषित हुईं सपा प्रत्याशी ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। साथ ही कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के साथ ही भाजपा प्रत्याशी ममता यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। दोपहर में जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ममता यादव को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी ने जलालाबाद प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य वीनू सिंह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था। 26 जून को नामांकन के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने जीत के बड़े दावे किए थे। 28 जून को अचानक सियासी हलकों में सपा प्रत्याशी के नामांकन वापसी की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। हालांकि रात तक सपा की ओर से इन चर्चाओं का खंडन किया जाता रहा। मंगलवार सुबह करीब दस बजे अचानक सपा प्रत्याशी वीनू सिंह सभी को चौंकाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंच गईं। यहां पर वित्त, संसदीय एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ममता यादव ने वीनू सिंह को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

वीनू सिंह ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहीं हैं। सपा ने उन्हें गुमराह कर जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया था। वह किसी से भयभीत नहीं हैं। वीनू सिंह के साथ उनके पति नितीश सिंह और जेठ अभिषेक सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सभी लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। इनके मान-सम्मान का पार्टी पूरा ध्यान रखेगी। इसके बाद वीनू सिंह भाजपा पदाधिकारियों के साथ दोपहर 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के सामने पेश होकर उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ने ममता यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
धनबल से प्रत्याशी को किया मजबूर
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सारे जिला पंचायत सदस्यों की सहमति से वीनू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। भाजपा ने धनबल के बूते उनके प्रत्याशी को अपने पाले में किया है। तनवीर खां ने कहा कि भाजपा ने दबाव बनाकर प्रत्याशी वीनू सिंह समेत उनके सारे रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर बंद करा दिए। सपाइयों को उनसे मिलने तक नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed