{"_id":"5f04bb0a8ebc3e43230f912b","slug":"jhoom-rained-down-somewhere-there-are-relief-in-many-places-shahjahanpur-news-bly411957474","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे बदरा.. कहीं आफत तो कई जगह राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे बदरा.. कहीं आफत तो कई जगह राहत
विज्ञापन
मद होते ही झूम के बदरा बरसे तो बारिश कहीं आफत तो कई जगह राहत का अहसास करा गई। सोमवार रात एक घंटे झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को दिन भर रुक-रुक रिमझिम बारिश होती रही। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं सड़कों पर बारिश के पानी से काफी कीचड़ हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। उधर, बारिश से किसानों को खासी राहत मिली है।
सावन के पहले दिन सोमवार सुबह को हल्की बारिश हुई, दिन में धूप खिल गई। इससे उमस हो गई थी। शाम को मौसम फिर बदला और जिले में कई जगह बूंदाबांदी हुई, जो कुछ देर के बाद थम गई। आधी रात के बाद तेज बादल घिरे और भोर में करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक रिमझिम वर्षा होती रही। कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन दोपहर एक बजे दोबारा बारिश शुरू हो गई। इस तरह दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई।
बारिश होने के दौरान शहर के अंटा चौराहा, टाउन हॉल, तारीन टिकली इलाका और रोडवेज परिसर में जलभराव हो गया। दरअसल अंटा चौराहे के आसपास दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। टाउन हॉल में नालियां संकरी है। तारीन टिकली में दुकानों के आगे बना पुटपाथ ऊंचा होने से नाली में पानी नहीं जा पाता। रोडवेज परिसर से पानी निकलने के लिए नाली नहीं बनाई गई। इसी कारण तेज बारिश होने पर इन इलाकों में पानी भर जाता है। इनके अलावा भी शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
पुवायां में हाईवे और तहसील परिसर बना तालाब
शाहजहांपुर। देहात में सोमवार हुई बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई आसान हो गई। वहीं कई जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
पुवायां। यहां तहसील परिसर में जलभराव होने से वकीलों और वादकारियों का निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, पुवायां से मोहम्मदी मार्ग पर गांव इटौली के पास हाइवे पर भारी गड्ढे में पानी भर जाने से तालाब बन गया है। यहां से कार, बाइक आसदि का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। तेज बारिश से खेतों में मेड़ तक पानी भर गया है। धान की रोपाई करने वाले किसान इससे बेहद खुश नजर आए।
तिलहर। तेज बारिश होने से यहां रोडवेज परिसर, मोहल्ला इमली, भक्सी, नईबस्ती, मुस्तफाबाद में पानी भर गया। आरबीएम इंटर कॉलेज मार्ग का अधूरा निर्माण होने से बारिश में दलदल बन गया।
मीरानपुर कटरा। तेज बारिश से कस्बे के मोहल्ला वंगशान, अहिरान, कोरियान, तहबरगंज, आतिशबाजान, मेन बाजार रोड़, बस अड्डा में जलभराव हुआ। मोहल्ला कायस्थान में जलभराव की वजह से लोगों को पानी में घुसकर निकलना पड़ा।
कलान। बारिश में नाले का पानी जाने से राजकीय इंटर कॉलेज तालाब बन गया। इसके अलावा मोहल्ला नई बस्ती के घरों में रामलीला मैदान का पानी का घुस गया, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे।
खुदागंज। बारिश के दौरान पीएचसी के पास खड़ा यूके लिप्टिस का पेड़ अस्पताल की बिल्डिंग पर गिर गया, जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
मिर्जापुर। नालियां चोक होने से मंगलवार को बारिश का पानी और गंदगी रोड पर भर गया, जिससे लोगों को निकलने में खासी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद नालियां साफ नहीं की जाती हैं।