{"_id":"58ab30ad4f1c1b0953b2371f","slug":"jewelry-store-commerce-raid-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान पर वाणिज्य कर टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान पर वाणिज्य कर टीम का छापा
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान खरीदे और बेचे गए माल का रिकार्ड जमा नहीं करने पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सोमवार को नगर में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने रिकार्ड जमा नहीं करने के बाबत पूछताछ की।
सोमवार दोपहर एसआईबी बरेली के डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्र, वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र द्विवेदी और शाहजहांपुर के असिस्टेंट कमिश्नर अजीत सिंह टीम के साथ नगर के चौराहा बाजार स्थित सराफा दुकान पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारी से एक नवंबर से आठ नवंबर तक खरीदे गए सोना-चांदी और नौ नवंबर से 30 नवंबर तक बिक्री किए गए माल का रिकार्ड जमा नहीं करने का कारण पूछा। इसके बाद टीम सारा रिकार्ड लेकर मामले की जांच करने की बात कहते हुए चली गई। लगभग एक घंटे तक चली जांच के दौरान अन्य सराफा व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। तमाम व्यापारी दुकानों में ताला डालकर चले गए। उधर, पुवायां में छापेमारी की सूचना से खुटार और बंडा में भी तमाम दुकानें बंद हो गई।
बरेली के वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि नोटबंदी के दौरान खरीदारी और बिक्री की ई-फाइलिंग करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन दुकानदार ने इसे जमा नहीं किया था। इसका कारण पूछते हुए रिकार्ड ले लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।