फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jewellery worth Rs 8 lakh stolen from roadways bus at the bus stand in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: रोडवेज बस से आठ लाख रुपये के जेवर से भरा बैग चोरी, बस अड्डे पर हुई वारदात

Mon, 01 Dec 2025 07:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Dec 2025 07:50 PM IST
सार

शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बस से जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित यात्री के मुताबिक बैग में करीब आठ लाख रुपये के गहने थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
jewellery worth Rs 8 lakh stolen from roadways bus at the bus stand in Shahjahanpur
इसी बस से चोरी हुआ गहनों से भरा बैग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर कानपुर जाने वाली रोडवेज की बस से हरदोई के थाना शाहबाद के शिरोमणिनगर निवासी बाल किशन वाजपेयी का गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। वह भतीजे की शादी से घर लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, बैग में आठ लाख रुपये के जेवर थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले बाल किशन वाजपेयी के बड़े भाई विश्वनाथ वाजपेयी बरेली के गुलाबनगर में रहते हैं। बड़े भाई के बेटे की शादी में शामिल होने पत्नी लता वाजपेयी, भाभी कपूरा वाजपेयी के साथ 29 नवंबर को बरेली गए थे। शादी समारोह के कार्यक्रम को निपटाकर त्रिवेणी एक्सप्रेस से सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से रोडवेज अड्डे पर कानपुर रूट पर जाने वाली बस पर सवार हो गए। उन्होंने अपने पांच बैग सीट के ऊपर रख दिए थे। वह लघुशंका करने के लिए नीचे उतरे और दो मिनट के बाद लौटकर आए तो एक बैग गायब था। 
विज्ञापन


जेवर से भरा बैग गायब देखकर उन्होंने पूरी बस को खंगाल लिया। इसके बाद उन्होंने इंचार्ज रूम में जाकर जानकारी दी। फिर सीसीटीवी कैमरे देखे। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। बाल किशन वाजपेयी ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed