{"_id":"65bc0ffe0c6cf3fe89015a28","slug":"jewelery-and-one-thousand-dollars-stolen-from-manager-working-in-new-zealand-from-kisan-express-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112676-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसान एक्सप्रेस से न्यूजीलैंड में कार्यरत मैनेजर के जेवर व एक हजार डॉलर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसान एक्सप्रेस से न्यूजीलैंड में कार्यरत मैनेजर के जेवर व एक हजार डॉलर चोरी
Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फिरोजपुर कैंट से धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस के कोच से न्यूजीलैंड में गैस स्टेशन के मैनेजर हरमनजीत का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने के जेवरात के अलावा एक हजार डॉलर और 25 हजार की भारतीय करेंसी थी।
पंजाब के जिला कपूरथला के गांव पंडोरी जागीर निवासी हरमनजीत सिंह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में बीपी गैस स्टेशन में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ननिहाल लखीमपुर के निघासन में है। वह अपने दादा-दादी के साथ लोहिया खास जंक्शन से शाहजहांपुर आने के लिए गंगा सतलुज एक्सप्रेस के ए-4 कोच में सवार हुए थे। 31 जनवरी को सुबह करीब सात बजे उनकी आंख खुली तो उनका बैग गायब था।
उन्होंने बैग चोरी होने की सूचना टीटीई को दी, लेकिन उसने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद जीआरपी के सिपाहियों से शिकायत की। हरनजीत सिंह ने बताया कि उनके बैग में सोने की तीन अंगूठी, तीन जोड़ी कान के टॉप्स, 25 हजार की भारतीय मुद्रा और एक हजार न्यूजीलैंड डॉलर थे। उन्हाेंने जीआरपी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
किसी ने नहीं की मदद, परेशान हो गए हरमन
-न्यूजीलैंड से आए हरमनजीत सिंह चोरी के बाद काफी परेशान हो गए। उनके मुताबिक, उन्होंने बोगी में टीटीई, अटेंडेंट और अन्य कर्मचारियों से सुरक्षा को लेकर सवाल किए, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था। सिर्फ दो सिपाहियों ने उन्हें जानकारी दी। उसके बाद भी मुसीबत खत्म नहीं हुई। पुलिस उन्हें बार-बार टरकाती रही। काफी मुश्किल के बाद उनकी तहरीर ली गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- घटना रुड़की और लक्सर के बीच की है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुकदमे को विवेचना के लिए संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। - रेहान अली, थाना प्रभारी, जीआरपी