फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JE accused of demanding bribe for connection to tube well

Shahjahanpur News: ट्यूबवेल से कनेक्शन के लिए जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 06 Mar 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
JE accused of demanding bribe for connection to tube well
शाहजहांपुर। कलान में ट्यूबवेल का कनेक्शन देने के लिए एस्टीमेट देने के बजाय जेई पर 77 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। उन्होंने 20 हजार रुपये निजी कर्मचारी को देने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद एसई ने एसडीओ के जरिये जांच शुरू करा दी है। जेई से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन

कलान तहसील के गांव लखनपुर निवासी राम कैलाश सिंह यादव ने नलकूप के कनेक्शन के लिए एक फरवरी को आवेदन किया था। राम कैलाश ने एसई को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि आवेदन को नगरीय बताते हुए निरस्त करते हुए दूसरा आवेदन कराया गया, फिर कई बार टाला गया। आरोप है कि जेई रामसुरेश ने एस्टीमेट या सर्वे रिपोर्ट देने के बजाय 77 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि सहायक सोमू को 20 हजार एस्टीमेट के दे देना। इसमें दस हजार रुपये एक्सईएन को भी देने होंगे। रामकैलाश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसई जेपी वर्मा ने अपने नंबर से बिना पहचान बताए सोमू से कॉल कर वार्ता की। उसने बताया कि जेई ने उसे अपने स्तर से निजी ऑपरेटर के तौर पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे का कार्य वह स्वयं करता है। एसई ने अपनी पहचान बताई तो उसने एस्टीमेट बनाने का भरोसा दिलाया। एसई ने बताया कि प्रथम दृष्टया जेई दोषी प्रतीत हो रहे हैं। उनका स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही एसडीओ को तीन दिन में जांच कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
---------
निजी कर्मियों को तुरंत हटाने के निर्देश
-प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसई ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि निजी व्यक्ति किसी अधिकारी या कर्मचारी ने लगा रखा है तो उसे तुरंत हटाया जाए। अन्यथा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

---------
शिकायत की तो बताएंगे
-एसई से वार्ता के दौरान निजी कर्मचारी ने अपने तेवर दिखाए। उसने बताया कि रामकैलाश ने आईजीआरएस पर शिकायत कर दी तो वह उनको बताएगा। उसकी धमकी भरे अंदाज को सुनकर एसई ने अपना परिचय दिया तो वह बोला कि उनका एस्टीमेट आज ही बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed