{"_id":"65760cb6dc4bf929b706e2b7","slug":"jcb-roars-in-lodhipur-30-houses-and-shops-demolished-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-9644-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोधीपुर में गरजी जेसीबी, 30 मकान-दुकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोधीपुर में गरजी जेसीबी, 30 मकान-दुकान ध्वस्त
Mon, 11 Dec 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
लोधीपुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
शाहजहांपुर। लोधीपुर में रविवार को भारी विरोध के बीच 30 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। नगर निगम की टीम सुबह ही जेसीबी लेकर पहुुंच गई थी। इस दौरान दुकानदारों ने सामान हटाने की मोहलत मांगी लेकिन अफसरों ने पहले ही नोटिस दिए जाने की बात कही। हालांकि, शाम को काफी विरोध के बाद दो दिन का समय बचे 10 लोगों को दिया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत हथौड़ा चौराहे से लोधीपुर तक नाले का निर्माण होना है जिसका कार्य पूर्व में शुरू किया गया था तब हथौड़ा चौराहे से नेव इंस्टीट्यूट तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन अतिक्रमण की वजह से शेष कार्य आगे नहीं बढ़ सका। तमाम लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा कर दुकान और मकान बना लिए जिससे नाले का काम लगभग दो साल से रुका था। निर्माण रुकने के बाद नगर निगम ने तीन माह पहले सभी को अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन किसी ने भी खुद अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। मामला डीएम के पास भी पहुंचा था। जिसके बाद डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम का आदेश मिलने के बाद रविवार की दोपहर एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम, नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, सीओ सदर अमित चौरसिया, थाना प्रभारी राजीव कुमार व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ लोधीपुर पहुंचे। नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलानी शुरू की तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कुछ दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ लोगों ने नोटिस न दिए जाने की बात कहकर मोहलत मांगी। इस पर अधिकारी बोले कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, नाले की जमीन सरकारी है और सरकारी जमीन पर दुकान-मकान बनाना पूरी तरह गलत है। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को मौके से हटा दिया और जेसीबी से अतिक्रमण को हटा दिया।
लोधीपुर में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा था जिसको लेकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया। रविवार को पुलिस व प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की गई। कुछ जगह पर अतिक्रमण बचा है, दो दिन में इसे नहीं हटाया गया तो फिर जेसीबी से ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर निगम