{"_id":"6434504dfbee09645e069849","slug":"jarnain-was-keeping-all-the-fasts-in-ramzan-shahjahanpur-news-c-4-1-123202-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रमजान में सभी रोजे रख रहा था जरनैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रमजान में सभी रोजे रख रहा था जरनैन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में लोगों को समझाती पुलिस। संवाद
पिता और भाई के साथ घर आने के लिए जरनैन ने वर्कशॉप में ही किया था रोजा इफ्तार
- सड़क हादसे में पिता और दो पुत्रों की मौत से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मोहल्ला मेहमान शाह निवासी इंतजार में ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर तैयारी चल रही थी, लेकिन एक हादसे में उनके घर में मातम छा गया। इंतजार का छोटा बेटा जरनैन सभी रोजे रख रहा था। आमतौर पर वह हर दिन इफ्तार से पहले घर लौट आता था। सोमवार को पिता और भाई के साथ घर आने को लेकर उसने वर्कशॉप में रोजा इफ्तार किया था।
इंतजार खां का भरा-पूरा परिवार है। पत्नी सीमा व तीन बेटों का भरण पोषण वर्कशॉप से करते थे। रोजाना वह बाइक से घर आते-जाते थे। रमजान में उनका बेटा जरनैन सभी रोजे रख रहा था। वह रोजाना इफ्तार से पहले घर आ जाते थे, जबकि इंतजार व जुल्फिकार बाद में घर आते थे। फिर तीनों एक साथ तरावीह पढ़ने जाते थे। सोमवार को जरनैन अकेले घर नहीं आया। उसने पिता के साथ चलने की बात कहते हुए वर्कशॉप में रोजा इफ्तार किया। शाम करीब सात बजे तीनों बाइक से चल दिए। वर्कशॉप से चलने के कुछ दूरी पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इधर, हादसे की सूचना पर मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंचे और शवों को देखकर पहचान की।
शहर का मामला होने के चलते लोगों की भीड़ अस्पताल में बढ़ने लगी। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर केबी सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी अमित पांडेय को भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पति और दो बेटों की मौत से सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कई बार बेहोश हो गई। हर बार यहीं कहती थी कि या अल्लाह इबादत में कहां कमी रह गई।
विज्ञापन
भाई को बनाना चाहते थे डॉक्टर
जुल्फिकार और जरनैन खुद वर्कशॉप में काम करते थे, लेकिन वह छोटे भाई लारेब को डॉक्टर बनाना चाहते थे। लारेब इन दिनों लखनऊ में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।