फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Janrajya Front held a march to the Collectorate.

Shahjahanpur News: जनराज्य फ्रंट ने कलक्ट्रेट तक निकाली पैदल यात्रा

Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Janrajya Front held a march to the Collectorate.
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को ज्ञापन देते जनराज्य फ्रंट इंडिया के पदाधिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की कार्यशैली समेत विभिन्न समस्याओं के विरोध में जनराज्य फ्रंट इंडिया ने चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकाली। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में नगर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत, अधूरी सीवर लाइन पूरी कराने, खराब प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और सीवर व सड़क निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से कराने की मांग की गई। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में अनियमितता दूर करने, स्थानीय औद्योगिक परियोजनाओं में शहर के लोगों को 75 प्रतिशत रोजगार देने, राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान केंद्र की स्थापना और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मीरा पांडेय, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव मो. जरार खां, विवेक मिश्रा, मुकेश यादव, अजीत यादव और दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed