फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   janmashtmi

घर-घर मचने लगी नटखट कान्हा के जन्मोत्सव की धूम

Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi
शाहजहांपुर। कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मंगलवार से ही शुरू हो गई। तमाम घरों में जन्माष्टमी के रूप में नंदलाल का जन्म उत्सव मनाया गया। हालांकि अधिकांश मंदिरों और घरों में जन्माष्टमी बुधवार को मनाई जाएगी, इसलिए एक दिन पहले से सजावट आदि का कार्य जारी है।
विज्ञापन

कान्हा का जन्मदिन उत्सव इस बार दो दिन रहना है। ऐसे में मंगलवार को भी तमाम घरों और मंदिरों में श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। हालांकि बुधवार को उत्सव मनाने वालों की संख्या अधिक होगी। मगर इस बार कोरोना महामारी के चलते त्योहारों की वह रौनक नहीं रही, जो कभी होती थी। अब तो सादगी के साथ लोग आनंद उठा रहे हैं। मंदिरों में भले ही इस बार झांकियां दिखाई न पड़ें लेकिन घरों में महिलाओं ने नन्हें-मुन्नों को राधा-कृष्ण के रूप सजाकर उन्हें पकवानों का भोग लगाया और आरती की। जिन घरों और मंदिरों में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई गई, वहां बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों ने उपवास रखकर विधि-विधान से लड्डू गोपाल का पूजन किया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाकर आनंद लिया, वहीं बच्चों ने झांकियों में अपने को व्यस्त रखा।
विज्ञापन

यहां बतादें कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मंदिर में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जा रही है, इसलिए अधिकांश मंदिरों और घरों में मंगलवार को ही त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में सजावट का काम चल रहा है। बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा के रूप में सजे नन्हें-मुन्ने
शाहजहांपुर। आल सेंट स्कूल में ऑनलाइन जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। बच्चों ने घरों में नटखट कान्हा के वेष में सजकर मन मोहा। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने कान्हा के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को उपयोगी जानकारी दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रत्यक्षा, अनन्या, आदित्य, दिव्यांश, प्रथम कुमार, ओम शर्मा, सक्षम सक्सेना, ग्रंथ आदि बच्चे शामिल रहे। आयोजन में जिया खान, रेनू अग्रवाल, तकसीन आदि शिक्षकों का योगदान रहा।

लव्यांश ने जीती फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। डोरेमोंस इंटरनेशनल स्कूल में भी जन्माष्टमी पर्व ऑनलाइन आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सजे बच्चों ने सेल्फी लेकर स्कूल प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी को भेजी। जिसमें लव्यांश तोमर को प्रथम, वंश और रुद्र गुप्ता ने द्वितीय, समृद्ध रस्तोगी ने तृतीय स्थान पाया। स्कूल की ओर से विजेताओं के घरों में पुरस्कार भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed