{"_id":"5eb988278ebc3e909c3be242","slug":"jangal-shahjahanpur-news-bly4055168137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअरों के हमले से बुजुर्ग की मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअरों के हमले से बुजुर्ग की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली (शाहजहांपुर)। दो जंगली सुअर आपस में लड़ते हुए महाउदुर्ग गांव में एक घर में घुस गए और वहां दंपती पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर है।
थाना क्षेत्र के गांव महाउ दुर्ग निवासी गोवर्धन (50) सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पत्नी मुल्लो देवी (48) के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी समय जंगली सुअरों का एक झुंड खेतों में लड़ रहा था। दो सुअर लड़ते हुए गोवर्धन के घर की तरफ आ गए और दंपती पर हमला कर दिया। दंपती ने घर के अंदर भागते हुए शोर मचाया तो सुअर पीछे-पीछे घर में घुस आए और दोनों को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और जंगली सुअरों को भगाया।
ग्राम प्रधान हरिराम वर्मा घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान गोवर्धन ने दम तोड़ दिया। मुल्लो देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में करीब 150 जंगली सुअर घूम रहे हैं, जो फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को अक्सर हमला कर घायल कर देते हैं।