फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jam on the narrow bridge of river Khannaut, ambulance stuck

खन्नौत नदी के संकरे पुल पर लगा जाम, एंबुलेंस फंसीं

Sat, 23 Apr 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jam on the narrow bridge of river Khannaut, ambulance stuck
सिंधौली के खन्नौत नदी.पुल पर लगा जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर सिंधौली के पास खन्नौत नदी पर बने संकरे पुल के कारण बृहस्पतिवार लगभग शाम चार बजे भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

जाम लगने के कारण एक तरफ सिंधौली कस्बे तक तो दूसरी ओर मूर्छा मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। यहां तक कि पुल से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। पुल पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी जाम को नहीं खुलवा सके। सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को पुलिस ने लाइन में लगवाया। एक-एक कर वाहन गुजारे तब जाकर धीरे-धीरे जाम खुला। पुल के दोनों ओर एक-एक एंबुलेंस फंसी हुईं थीं। लोगों का कहना है कि जब तक नदी पर दूसरा पुल नहीं बनेगा, ऐसे ही जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। यहां रोजाना जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed