फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalipa Devi temple complex will be beautified with Rs 1.50 crore

Shahjahanpur News: 1.50 करोड़ रुपये से जालिपा देवी मंदिर परिसर का होगा सुंदरीकरण

Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jalipa Devi temple complex will be beautified with Rs 1.50 crore
सेहरामऊ दक्षिणी में उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के ​​शिलान्यास कार्यक्रम में भ
सेहरामऊ दक्षिणी। कुतुआपुर पूर्वी गांव में लखनऊ-पलिया हाईवे के किनारे स्थित माता जालिपा देवी के प्राचीन मंदिर और परिसर में बने अन्य मंदिरों का पर्यटन विभाग करीब 1.50 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराएगा। काम शुरू होने से पहले विधायक अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को मंदिर परिसर में भूमिपूजन किया।
विज्ञापन


जालिपा देवी मंदिर परिसर में ही भैरों बाबा, मां काली और बजरंग बली मंदिर भी हैं। भूमि पूजन से पहले उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पर्यटन विभाग से छह माह पूर्व आई टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्य कराने के लिए 1.50 करोड़ रुपये जारी कराने की बात कही थी। बताया कि पर्यटन विभाग ने 85.67 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। अब उनका लक्ष्य क्षेत्र में बरात घर निर्मित कराने का है, ताकि गरीब बेटियों के विवाह भी धूमधाम से हो सके।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता विवेक सिंह और अवर अभियंता साधना देवी ने बताया कि विभाग से जारी धनराशि से यात्री विश्राम गृह, शौचालय, मार्ग पर एलईडी लाइट, डस्टबिन, बेंच, बागवानी और इंटरलॉकिंग आदि कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएंगे। प्रारंभ में विधायक का माल्यार्पण करने के बाद जय बाबा कालसेन सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। कार्यक्रम में ध्रुव सिंह, शरद सिंह, जगदेव शर्मा, सुनील कुमार सिंह, वीरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed