फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jalalabad sandh chunav

जलालाबाद बार संघ चुनाव के लिए नामांकन कार्य पूर्ण

Fri, 23 Jan 2015 12:40 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Fri, 23 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
बार संघ चुनाव के तहत दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। इस तरह अब तक इस पद के लिए मैदान में जितेंद्र पाल सिंह, श्रीकृष्ण यादव और लालाराम शर्मा ही मैदान में हैं। हालांकि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति और नाम वापसी के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी कि मैदान में कितने उम्मीदवार इस पद के लिए रह जाएंगे। निर्विरोध निर्वाचन के लिए अधिवक्ता भी प्रयासरत हैं। वरना 30 जनवरी को मतदान होगा, मतगणना भी उसी दिन शाम तक करना तय हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ महासचिव समेत सात पदों के लिए एक ही एक नामांकन होने से संबंधित का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष चन्द्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम) पद पर प्रदीप श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष (द्वितीय) के लिए बेचेलाल गुर्जर, महासचिव पद के लिए योगेश पाठक, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत सक्सेना, संयुक्त सचिव (लाइब्रिरेरियन) पद पर अमित परमार, संयुक्त सचिव (द्वितीय) पद पर नवीन गुप्ता ने अपने पर्चे दाखिल किये हैं। उधर वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के विनोद चन्द्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त सचिव (प्रथम) पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। बताया कि इस पद के लिए परिषद आपसी सहमति के आधार पर किसी अधिवक्ता को मनोनीत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed