फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalalabad police arrested a pickpocket, confessed to several cases.

Shahjahanpur News: जलालाबाद पुलिस ने जेबकतरे को पकड़ा, कई मामले स्वीकारे

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad police arrested a pickpocket, confessed to several cases.
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सनी उर्फ हउआ। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस व जलालाबाद थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर गुरगवां गांव के पास चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज बालाजी नगर निवासी सनी उर्फ हउआ को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 19,500 रुपये, दो ब्लेड के टुकड़े बरामद किए गए।
विज्ञापन

जलालाबाद इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि कलान थाना क्षेत्र के मुर्जिया गांव निवासी ई-रिक्शा चालक पंकज व उसके साथी धर्मेंद्र के साथ हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया गया है। आरोपी सनी ने पूछताछ में बताया है कि उसने 26 नवंबर को अपने साथी अजीजगंज मोहल्ला निवासी सोनू, फर्रुखाबाद जिले के थाना कादरी गेट क्षेत्र के रालीला गडढा निवासी रवि, गांव लकुआ निवासी आकाश के साथ मिलकर उबरिया मंदिर के पास घटना अंजाम दी थी।
विज्ञापन

ऑटो में बैठे व्यक्ति की जेब काटकर बाइक पर बैठ भाग गए थे। चारों के हिस्से में 20-20 हजार रुपया आया था। बाकी नोट ब्लेड से कट गए थे। आरोपी ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व उसने पुवायां थाना क्षेत्र में साथी सोनू व सर्वेश के साथ मिलकर एक मोपेड सवार से लिफ्ट ली और चालक की जेब काटकर 15 हजार रुपया लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह करीब एक सप्ताह पूर्व सोनू व सर्वेश के साथ मिलकर निगोही थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर के पास ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति की जेब काट ली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2019 से अब तक करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दहेज उत्पीड़न, अपहरण, चोरी, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि के मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed