फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalabhishek done with Bam Bam Bhole

Shahjahanpur News: बम-बम भोले के साथ किया जलाभिषेक

Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek done with Bam Bam Bhole
शाहजहांपुर। सावन में छठे सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का भीड़ लगना शुरू हो गई। मंदिर खुलते ही बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, बाबा चौकसी नाथ मंदिर पर हर सोमवार की तरह बाबा के भक्त तड़के ही दर्शन और पूजन के लिए पहुंच गए। प्राचीन शिव मंदिर, नर्मदेवेश्वर नाथ मंदिर, मनकामेश्वर नाथ मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पैना स्थित त्रिलोकी नाथ धाम, गोगेपुर शिव मंदिर, पटना देवकली मंदिर आदि में सावन के छठे सोमवार को भी मेला लगा। कई किमी लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते शिवभक्त बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। महादेव का पूजन और अभिषेक किया और मनोकामना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि सावन मास भर मंदिर में सुबह और शाम को भोलेनाथ की विशेष आरती होती है। श्रावण मास में की गई पूजा का विशेष फल मिलता है। कहा जाता है सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष कृपा अपने भक्तों पर रहती है। सावन के सोमवार को भोलेनाथ से जो भी कामना की जाती है, वह उसे पूरा करते हैं। इसलिए बेलपत्र, धतूरा फल, कनेर के फूल से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।


कांवड़ियों के जत्थे पहुंचे शिव के धाम
सावन के छठवें सोमवार को जहां शिवभक्तों का तांता शिवालयों पर लगा रहा, वहीं कांवड़ियों के जत्थे भी शिव के धाम पहुंचते रहे और शिवलिंग पर कांवड़ में भरकर लाए गंगाजल से अभिषेक किया। बड़ी संख्या में कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ पहुंचे। इससे पहले उनका शहर के बरेली मोड़ और हथौड़ा चौराहे पर स्वागत हुआ। उन्हें भंडारा भी खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed