फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jal Shakti Minister came to see the tank on the complaint of the MLA

जल शक्ति मंत्री ने पानी की निर्माणाधीन टंकी का किया निरीक्षण

Tue, 14 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister came to see the tank on the complaint of the MLA
ददरौल विधान सभा क्षेत्र के गांव सुजातपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे ज? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण करने सोमवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव सुजातपुर पहुंचे। उन्होंने मौके पर अब तक हुए कार्य की प्रगति जांची और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने जल शक्ति मंत्री को पत्र देकर बताया था कि सुजातपुर गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य मेें लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं लगाई जा रही है और पाइप लाइन बिछाने में भी अनियमितताएं हो रही हैं। जल शक्ति मंत्री ने योजना की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उनके कार्यालय को कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट भेजें। साथ ही प्रतिदिन प्रत्येक टीम द्वारा पानी के कम से कम एक हजार नए कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पाइप लाइन डाले जाने के बाद गांव की सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं कराए जाने से दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इस पर मंत्री ने निर्देश दिया कि पाइप लाइन का काम पूरा होने के तुरंत बाद सभी सड़कों को पहले जैसी स्थिति में लाएं। इससे पूर्व, जिले की सीमा पर मंत्री स्वतंत्र देव का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक समेत एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बृज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, अरविंद सिंह, अनिल कमांडो, राजकमल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed