{"_id":"4895e086bd3890a6678874455d057611","slug":"jagendra-in-the-thirteenth-rite-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगेंद्र का कलक्ट्रेट में हुआ तेरहवीं संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगेंद्र का कलक्ट्रेट में हुआ तेरहवीं संस्कार
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
जगेंद्र सिंह मौत प्रकरण की सीबीआई जांच, उनकी हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने रविवार को कलक्ट्रेट में शुद्धि हवन करके जगेंद्र का तेरहवीं संस्कार किया। इस मौके पर ब्राह्मणों को भोज कराकर वस्त्र और धनराशि भेंट की गई। शुद्धि हवन के मुख्य यजमान पत्रकार संघर्ष समिति के संयोजक राजीव गुप्ता रहे।
धमकाने का आरोप लगाया
शाहजहांपुर। जगेंद्र मौत प्रकरण में लिखाई गई हत्या की रिपोर्ट में नामजद आरोपी पर एक पत्रकार को धमकाने का आरोप है। कलक्ट्रेट में पत्रकार संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सहभागिता करने वाले पत्रकार सलमान ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार शाम अखबार के दफ्तरों को धरना प्रदर्शन की दैनिक रिपोर्ट देने जेल रोड पर जा रहे थे। इस्लामियां तिराहे से बहादुरगंज की ओर बढ़ने पर जेल के पीछे वाले बर्फखाने के पास खड़े हत्या व गैंग रेप के आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ जान से मारने की धमकी दी।। सोमवार को इस संबंध में डीएम और एसपी से शिकायत की जाएगी।