फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jackal

नरौठा में सियार का आतंक, बच्चे समेत चार को किया घायल

Thu, 23 Sep 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
jackal
गांव नरौठा देवीदास में सियार के हमले में घायल आयूब - फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव नरौठा देवीदास में बुधवार को एक सियार ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। किसी तरह लोगों ने सियार को गांव से बाहर भगाया। सियार गांव के पास ही एक गन्ने के खेत में छिप गया है। घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह एक सियार गांव में घुस आया। सियार में पागल जानवर जैसे लक्षण थे। उसके मुंह से झाग गिर रहे थे। सियार पहले मुनव्वर अली के घर घुस गया। उन्होंने सियार को भगाने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर दिया और काट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर सियार अन्य घरों में घुसने लगा। इस दौरान सियार ने शहाबुद्दीन के पांच वर्षीय पुत्र आयूब, अकबर अली, शप्पी के सात वर्षीय पुत्र शाहिद अली को काट कर घायल कर दिया। सियार ने गांव के इंद्रजीत की बकरी को भी काट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोग लाठी, डंडे लेकर सियार को गांव के बाहर खदेड़ा। सियार एक गन्ने के खेत में छिप गया। लोगों ने कहा कि सियार गन्ने के खेत से निकल कर फिर से गांव आ सकता है। वन विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, घायलों को खुटार सीएचसी ले जाया गया और उनकी मरहम पट्टी कर एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी की ड्रेसिंग आदि कर दवा दे दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों से इस तरह की जानकारी नहीं मिली है। सियार के गांव में जाकर लोगों पर हमला करना आश्चर्यजनक है। टीम को भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed