{"_id":"616495c18ebc3e628f6cdc7e","slug":"jaam-shahjahanpur-news-bly4626063141","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान भरी ट्रालियों के रोड पर खड़े होने के कारण लगता है पुवायां में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान भरी ट्रालियों के रोड पर खड़े होने के कारण लगता है पुवायां में जाम
विज्ञापन
पुवायां के जेबां चौराहे पर लगा जाम
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। जेबा चौराहे के पास धान भरी ट्रॉलियों को रोड पर खड़ा कराने के कारण आए दिन जाम लग जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। जेबा चौराहे के पास एक राइस मिल है। यहां तमाम किसान धान लेकर आते हैं। धान से भरी ट्रॉलियों को रोड के किनारे खड़ा करने से जाम लग जाता है।
रही सही कसर डग्गामार वाहनों के चालक पूरी कर देते हैं। चालक रोड पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं, इससे भी जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने बताया कि जाम के कारण कई बार हादसा होने की आशंका बन जाती है। शिकायत के बाद भी पुलिस ध्यान नहीं देती है। सोमवार को भी जेबा चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम में रोडवेज की बस भी फंस गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह वाहनों को किनारे करवा कर पास कराया और जाम खुलवाया। जेबा चौराहे के आसपास के व्यापारियों ने चौराहे पर पुलिस की तैनाती की मांग की है।
वाहन ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का गेट, सड़क यातायात हुआ प्रभावित
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर रोजा-शाहजहांपुर के बीच गेट नंबर 318 को अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया। सोमवार शाम 4:40 बजे गेट टूटा और 6:10 बजे सही हो सका। इसकी वजह से रेलवे क्रॉसिंग गेट के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोग जाम में फंसे रहे। क्रॉसिंग का गेट टूटने की सूचना गेटमैन ने पावर केबिन और कंट्रोल को दी। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर सिग्नल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट की मरम्मत का काम शुरू किया। शाम 6:10 बजे गेट सही हो सका। तब जाकर सड़क मार्ग पर यातायात चालू हो सका। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि गेट टूटने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। धीमी गति से ट्रेनों को गुजारा गया। संवाद