फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jaadoo tona ka sahara

धर्मांतरण के लिए जादू टोना का लिया जा रहा सहारा

Mon, 22 Dec 2014 08:02 PM IST
जलालाबाद (श्ााहजहांपुर)
जलालाबाद (श्ााहजहांपुर) Updated Mon, 22 Dec 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
jaadoo tona ka sahara
गांव गुलड़िया व उसके पास के गांव दुमुकापुर के कई हिंदू परिवारों को ईसाई
विज्ञापन
धर्म से जोड़े जाने की चलाई जा रही मुहिम में शामिल अधिकतर लोगों को जादू टोना या फिर बीमारी से निजात दिलाने के नाम पर जोड़ा जा रहा है। उक्त गांव के कई लोगों से हुई बात में यह बात सामने आई है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर कई ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई लोगों को प्रलोभन देकर भी इस प्रार्थना सभा में शामिल कराया जाता है। सोमवार को तहसील परिसर, बाजार समेत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर यह मुद्दा गर्माया रहा। इस मामले में ज्यादातर लोग प्रशासन की उदासीनता को लेकर खासे नाराज दिखे।

बार संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र सक्सेना भी इस संवेदनशील मुद्दे को प्रशासन द्वारा गंभीरता से न लिए जाने से खफा हैं। बोले इस मामले की जितनी निंदा की जाए, कम है। परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विष्णु दत्त द्विवेदी ने इस प्रकरण की घोर निंदा करते हुए कि समाज के विखंडन की इस प्रक्रिया पर प्रशासन को लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, व्यापारी नेता अजय पांडेय ने भी इसके आयोजकों के खिलाफ  कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed