फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ITI candidates get a chance to add more options; modifications can be made from August 9 to 12.

Shahjahanpur News: आईटीआई अभ्यर्थियों को विकल्प बढ़ाने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक कर सकेंगे संशोधन

Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
ITI candidates get a chance to add more options; modifications can be made from August 9 to 12.
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अपने संस्थान और व्यवसाय के विकल्प बदलने या बढ़ाने का एक और अवसर दिया गया है। यह सुविधा 9 से 12 अगस्त तक एससीवीटी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि डीजीटी, भारत सरकार से प्राप्त डायनेमिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार कई संस्थानों में एनसीवीटी और एससीवीटी सीटों में बदलाव हुआ है। कुछ एनसीवीटी सीटों के अनमैप होने पर उन्हें एससीवीटी पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया है, जबकि कई संस्थानों ने पूर्व में छूटी मैपिंग पूरी कर ली है, जिससे एनसीवीटी सीटों की संख्या भी बढ़ी है। अनमैप सीटों पर एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार संस्थान एवं व्यवसाय के विकल्प बदल या बढ़ा सकते हैं। नोडल प्रधानाचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 9 से 12 अगस्त के बीच पोर्टल पर उपलब्ध संशोधित सीट मैट्रिक्स काे देखकर अपने विकल्प अपडेट कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed