{"_id":"669ee6aa18d83a65860644e4","slug":"it-will-be-cloudy-no-relief-from-humidity-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123338-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे, उमस से राहत मिलने के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बादल छाए रहेंगे, उमस से राहत मिलने के आसार नहीं
Tue, 23 Jul 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को शहर में आते जाते रहे बादल। संवाद
शाहजहांपुर। उमस और बादलों के बीच निकलने वाली तेज धूप ने लोगों को गर्मी से परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी। अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना कम है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बादल छाए रहने के साथ उमस परेशान करेगी।