फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It was the hottest night of the season, the humidity made everyone miserable

Shahjahanpur News: सीजन की सबसे गर्म रही रात, उमस ने किया बेहाल

Mon, 22 Apr 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
It was the hottest night of the season, the humidity made everyone miserable
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान बढ़ने से इस सीजन में शनिवार की रात अब तक की सबसे गर्म रही और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दिन में बीच-बीच में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादल की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवा चलने से रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed