फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It took a lot of effort to handle a mentally ill woman

Shahjahanpur News: मानसिक बीमार महिला को संभालने में छूटे पसीने

Sat, 17 Aug 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
It took a lot of effort to handle a mentally ill woman
पुवायां। मोहम्मदी मार्ग पर गांव इमलिया के पास एक मानसिक रूप से बीमार महिला को संभालने में पुलिसकर्मियों को पसीने छूट गए। बमुश्किल महिला को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा जा सका है।
विज्ञापन

गांव इमलिया के पास एक महिला दो दिनों से निर्वस्त्र हालत में घूम रही थी। ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए, लेकिन महिला ने कपड़े फेंक दिए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार को दरोगा मंजू चौधरी और महिला सिपाही भूषण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाकर कपड़े पहनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुई। काफी मशक्कत के बाद कपड़े पहनाकर महिला को थाने लाया गया।
विज्ञापन

महिला ने थाने में भी कपड़े उतार दिए और हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह महिला को फिर से कपड़े पहनाकर एसडीएम कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट से उसे मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। डॉक्टर ने महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed