फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It's great! Result with goodies

भई वाह! रिजल्ट के साथ उपहार भी

Tue, 31 Mar 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 31 Mar 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
It's great! Result with goodies
शैक्षिक सत्र खत्म होने से एक दिन पहले कई स्कूलों में परीक्षाफल बांट दिया गया। अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को रिजल्ट बांटा जाएगा। सोमवार को कई स्कूल-कॉलेजों में रिजल्ट बांटा गया, इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार, मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


हरिश्चंद्र स्कूल में बंटा रिजल्ट
श्री हरिश्चंद्र सिंह बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक शालिनी चौहान ने प्रधानाचार्य विनीता मिश्रा के साथ परीक्षाफल घोषित किया। दिव्यांशु, आकांक्षा, सुंबुल, समन, मंतशा, आदर्श, फैजान, नेहा, सुषमा, शीतल, हर्ष, शिवानी ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। सूर्य प्रताप सिंह, प्रियंका सक्सेना, जया सक्सेना, फरहा, आशीष सिंह, चंद्र प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


गुरु नानक स्कूल में रिजल्ट घोषित
गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने परीक्षाफल घोषित किया। अलंकृत सिंह, फिजा, बेबी, करन सिंह, अमन रावत, पवन, फैसल बेग, तमन्ना, उपासना, फरहा, विशेष वर्मा, मानसी वर्मा, अनंत शुक्ला, श्रुति कश्यप, सोनाली सिंह, यशिका, अनुष्का शर्मा और फिजा मंसूरी, दुर्गा देवी, मोना, अक्षरा, तौहीद, चंदन सिंह, गुंजन सिंह, हर्षित, मानसी मिश्रा, राहुल, शिवम यादव, मानसी वर्मा, आफाक हुसैन, शिवानी सक्सेना, शिवांगी, आसमां गौतम, आकांक्षा मिश्रा ने पहला और दूसरा स्थान पाया। मेधावी बच्चों को रिजल्ट के साथ उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडेन पब्लिक स्कूल में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने प्रबंधक सैयद मोहम्मद नोमान के साथ रिजल्ट बांटा। केजी की अनम फातिमा ने 99.5 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। इनके अलावा अरीब, बरीना, जोहा, तूषा खान, इबा रहमान, मिन्हा खान, फारिया हनीफ, उवैस खान, चांदनी बी, अरीब खान और फजल अहमद, रहीमा तनवी, आयशा अजीम, जेहरा आलम, इब्रा फातिमा, युसरा नाज, रमीशा नाज, फजल अली, इल्मा सिद्दीकी आदि ने अपनी कक्षा में पहला और दूसरा पाया। शगुन सिंह, शिवानी पाटिल, अभयपाल, कर्मजीत, प्रियंका पाल, प्रज्ञा, तेजस्वी, अर्थ त्यागी को विशेष उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

संत कृपाल एकेडमी में मेधावी पुरस्कृत
संत कृपाल एकेडमी में परीक्षाफल के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी ने कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी और प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह के साथ रिजल्ट बांटा। अर्णव, तेजवंश, मान्या, स्वस्ति, अनुकृति, निवेदिता, अनिक, शैजान, उजाली, राधिका, हार्दिक, उत्कर्ष, अनुभा, शगुन, हर्ष, प्रत्यक्ष, अंशिका, महक, आशुतोष, वैभव, उन्नति, स्तुति, कनिष्का, गार्वी ने अपनी कक्षा में पहला और दूसरा स्थान पाया।

शिशु/विद्या मंदिर में बांटा गया रिजल्ट
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र ने बॉब के शाखाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी, विनोद शर्मा के साथ परीक्षाफल घोषित किया। कक्षा उदय की स्नेहा वर्मा ने 95.7 प्रतिशत, कक्षा दो की शगुन सक्सेना ने 93.5 प्रतिशत और कक्षा आठ के आयुश शंखधार ने 96.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया।

पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में भी बंटा रिजल्ट
जलालाबाद। कस्बे के पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक मो. इरफान ने छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल वितरित करते हुए कहा कि सतत प्रयत्न मनुष्य कोे निश्चित ही सफलता की ओर ले जाता है। इस मौके पर उन्होंने कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली शिवांगी शर्मा, फिजा नाज, इरबाज, रीमा, मुस्कान, नुमा बानो, इंशू देवी, गौरी तथा सामना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शमा अफरोज ने बच्चों को बताया कि एक अप्रैल से स्कूल यथावत खुलेगा और नवीन कक्षाओं में पढाई के साथ ही प्रवेश भी शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष आसिफ खां के अलावा कंचन सिंह, सरोज, नीमा धस्माना, दीपांजलि शर्मा, गार्गी कश्यप, एकता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।


मदरसा में परीक्षाफल वितरित
जलालाबाद। गांव सिकंदरपुर अफगानान स्थित मदरसा यादगार उल उलूम में छात्र-छात्राओं को मदरसा प्रबंधक मसीत उल्ला नेे परीक्षाफल वितरित किया। इस मौके पर प्रबंधक ने बच्चो का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनसे मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। इस दौरान मदरसे में पहला स्थान हासिल करने वाली कक्षा पांच की छात्रा हाशिमी को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गजाला खान के अलावा आशी खान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed