फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It is not easy to get an Aadhaar card made here...people are troubled

Shahjahanpur News: यहां आधार कार्ड बनवाना नहीं आसान...जनता परेशान

Wed, 17 Sep 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to get an Aadhaar card made here...people are troubled
कैंट ​स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। स्कूल के दाखिले से लेकर किसी भी सरकारी योजना का लाभ आधार कार्ड के बगैर मिलना संभव नहीं है लेकिन इनको बनवाना या अपडेट कराना आसान नहीं है। किसी केंद्र पर बिजली तो किसी पर इंटरनेट की दिक्कत है। कई-कई दिन दौड़ने के बाद भी आधार कार्ड बन जाए तो बड़ी बात हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

स्कूलों में दाखिले, राशन कार्ड की केवाईसी कराने के साथ ही अन्य सरकारी कामकाज में आधार कार्ड सबसे बड़ी जरूरत है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के मुताबिक वर्तमान में जिले में लगभग 35 लाख लोग आधार कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर समेत जिले में 17 डाकघरों में अपडेशन के अलावा बायोमीट्रिक के माध्यम से तो 17 में से 11 बैंकों में बायोमीट्रिक के माध्यम से नया आधार कार्ड बनाया जाता है। छह बैंकों में सिर्फ संशोधन का कार्य किया जाता है। जिले में 125 सीएससी पर भी आधार कार्ड में संशोधन करने की व्यवस्था है। यहां पर नए आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन डाकघरों में है आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था
बहादुगंज, बंडा, कलान, निगोही, रोजा, रोजा रेलवे स्टेशन, कचहरी, ओसीएफ, पुवायां, जलालाबाद, खुटार, कटरा, तिलहर, खुदागंज, कांट, चौक शाखा के आधार कार्ड मुख्य डाकघर में बनाए जाते हैं।
--
इन बैंकों में आधार कार्ड संशोधन की व्यवस्था
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाहजहांपुर की दो शाखाओं के अलावा तिलहर, जलालाबाद, पुवायां, कांट, निगोही शाखा में आधार कार्ड बनाने का काम होता है। इसके अलावा यूपी ग्रामीण बैंक की पुवायां, खिरिया रसूलपुर, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर की दो शाखाओं में आधार कार्ड अपडेट किए जाते हैं। एचडीएफसी बैंक शाहजहांपुर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तिलहर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाहजहांपुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खिरिया रसूलपुर, इंडियन ओवरसीज बैंक शाहजहांपुर में भी आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने की व्यवस्था है।
--
कहीं केंद्र बंद तो कहीं ओटीपी नहीं आने की समस्या
निगोही में बीआरसी भवन में एक सप्ताह से शिक्षकों के प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण आधार संशोधन बंद है। बीईओ रमेश पंकज ने बताया कि शनिवार से आधार संशोधन कार्य शुरू हो जाएगा। तिलहर में चार केंद्र होने के बावजूद आधार संशोधन के लिए एक माह तक का टोकन दिया जा रहा है। एसडीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार को भेजकर जल्द ही आधार संशोधन कार्य में तेजी लाई जाएगी। बंडा में बीआरसी पर दो माह से मशीन बंद है, जबकि डाकघर के लिपिक विकास मिश्रा ने बताया कि सोमवार से ओटीपी नहीं आने के कारण काम ठप है। जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सुबह से शाम तक ऑपरेटर 40 आधार ही अपडेट कर पाते हैं, जबकि ग्राहकों की संख्या 100 से ज्यादा रहती है।
--
20 लोगों को टोकन बांटकर दो दिन में होता है संशोधन
जलालाबाद में डाकघर, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीआरसी केंद्र पर आधार बनाने और संशोधन करने का कार्य किया जाता है। कलान, मिर्जापुर, अल्हागंज में आधार संशोधन केंद्र न होने से उस क्षेत्र के लोग भी यहीं पहुंचते हैं। डाकघर में पहले आने वाले 20 लोगों को टोकन बांट दिया जाता है। दो दिन तक उन्हीं टोकन वाले लोगों का कार्य होता है। अगले दिन भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।
--
आधार कार्ड में नाम को संशोधित करना है। दो बार चक्कर लगा चुके हैं। अब तक सही नहीं हो पाया है। सुबह से लाइन में खड़े हुए हैं।
- शिफा, वर्कजई
--
बच्चे का स्कूल में दाखिला कराने के लिए आधार कार्ड बनवाना है। चार बार डाकघर के चक्कर लगा चुके है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- सुधीर कुमार, ददरौल
--
बेटी का आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए बीआरसी पर जाते हैं तो मशीन बंद रहती है। डाकखाने में भी मशीन काम नहीं कर रही है।
- अंचल शुक्ला, बंडा



--
बेटे के स्कूल में दाखिले के लिए आधार संशोधन कराना है। काफी चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन आधार संशोधन का कार्य नहीं हो पा रहा है।

- कलक्टर सिंह, देवकली
--
आधार कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। आम लोगों को इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। तेज गति से आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य किया जाएगा।


- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

कैंट स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed