{"_id":"6a2870296b38bf3c9f02c0b3","slug":"issue-of-delay-in-the-construction-of-the-municipal-corporation-office-raised-before-the-cm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-175713-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएम के सामने रखा नगर निगम कार्यालय के निर्माण में देरी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएम के सामने रखा नगर निगम कार्यालय के निर्माण में देरी का मुद्दा
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री को हनुमान जी की मूर्ति भेंट करतीं महापौर अर्चना वर्मा व उनके पति राजेश वर्
शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पति राजेश वर्मा के साथ मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने समस्या रखी कि नगर निगम नवीन कार्यालय का निर्माण सात वर्ष बीतने के बाद संबंधित एजेंसी पूरा नहीं कर पाई है। इससे नगर निगम के वर्तमान कार्यालय में अधिकारियों के बैठने की समस्या रहती है। उन्होंने निर्माण विभाग में स्टाफ बढ़ाने की मांग भी की।
महापौर ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा कि वर्तमान में नगर निगम के समस्त प्रशासनिक और जनसेवा संबंधी कार्यों का संचालन नगर पालिका के पुराने भवन में किया जा रहा है। नगर निगम की वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएंडडीएएस करा रही है।
भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई थी। अब तक नगर निगम कार्यालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। महापौर ने अनुरोध किया कि भवन के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र रूप से पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश प्रदान करें।
विज्ञापन
--
स्टाफ की कमी से विकास कार्य बाधित
महापौर ने मुख्यमंत्री को दिए दूसरे पत्र में बताया कि 15वें वित्त में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और राज्य सेक्टर योजना के तहत करीब 80 करोड़ की विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं। नगर निगम में निर्माण विभाग में अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के पद रिक्त होने के कारण इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई हो रही है। महापौर ने अनुरोध किया कि नगर निगम को दो अवर अभियंता, एक सहायक अभियंता, एक अधिशासी अभियंता की शीघ्र तैनाती कराई जाए।